बस्ती सदर में जनसंपर्क अभियान को गति दे रहे इंजीनियर अरविंद पाल, कार्यकर्ताओं से किया संवाद
मुंडेरवा क्षेत्र के तीन गांवों में पदाधिकारियों से की मुलाकात, गोरखपुर की पदयात्रा की तैयारी बैठक में भी हुए शामिल

बस्ती। विधानसभा क्षेत्र बस्ती सदर में अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर अरविंद पाल ने मुंडेरवा क्षेत्र के बरडाड़, हल्लौर नगरा और जगदीशपुर में पार्टी पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम जाना और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए आपसी समन्वय एवं जनसेवा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
जनसंपर्क के दौरान इंजीनियर अरविंद पाल ने तीनों गांवों में कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात कर क्षेत्र की गतिविधियों और संगठन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए संगठन की मजबूती में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। जगदीशपुर में मंडल के पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।
इंजीनियर अरविंद पाल ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। उनका सम्मान, आपसी सहयोग और जनसेवा का संकल्प उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया।
जनसंपर्क कार्यक्रमों के साथ इंजीनियर अरविंद पाल ने बस्ती सदर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित तैयारी बैठक में भी सहभागिता की। बैठक में 4 नवंबर को गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित पदयात्रा को सफल बनाने को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई।
बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता और अधिक से अधिक लोगों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष ताड़कनाथ जायसवाल सहित अन्य वरिष्ठजन एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इंजीनियर अरविंद पाल ने कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में गोरखपुर पहुंचकर पदयात्रा में सहभागिता करें और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दें।
मुंडेरवा क्षेत्र में जनसंपर्क और संगठनात्मक बैठक में सहभागिता के माध्यम से इंजीनियर अरविंद पाल ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद, संगठनात्मक एकजुटता और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
संबंधित खबरें


छठी मैया की आराधना से हर घर में आए सुख-समृद्धि, डॉ. रोली सिंह ने दीं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं
बस्ती सदर के सर्वांगीण विकास का लिया संकल्प, बोलीं- अवसर मिला तो क्षेत्र की तस्वीर बदलने के लिए करूंगी हरसंभव प्रयास

छठ महापर्व पर उमा शंकर पटवा ने दीं शुभकामनाएं, बोले- अवसर मिला तो कप्तानगंज को बनाएंगे मॉडल विधानसभा
कहा- क्षेत्र के विकास की गति हुई शून्य, जनता की समस्याओं को समझने और समाधान के लिए लगातार कर रहे जनसंपर्क

छठी मैया सबके जीवन में सुख-समृद्धि लाएं, वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम चौधरी ने दीं शुभकामनाएं
बस्ती सदर के विकास को लेकर जताई चिंता, बोले- पार्टी ने अवसर दिया और जनता का आशीर्वाद मिला तो विधानसभा को बनाएंगे आदर्श क्षेत्र

