पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास जी ने किया अमर शहीद शिव गुलाम सिंह वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
पैड़ा चौराहे पर आयोजित एक दिवसीय प्रतियोगिता में 15 टीमें लेंगी हिस्सा, प्रधान पद के प्रत्याशी रितेश चौधरी के संयोजन में शहीद शिव गुलाम सिंह युवा समिति ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी

बस्ती। युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पैड़ा चौराहा स्थित प्राथमिक विद्यालय पैड़ा के परिसर में अमर शहीद शिव गुलाम सिंह वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। एक दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास जी ने किया। आयोजन स्थल पर पहुंचने पर समिति के सदस्यों एवं उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास जी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास तथा टीम भावना विकसित करने का भी सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ पूरे उत्साह और मेहनत से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा हैं, लेकिन मैदान पर बेहतर प्रदर्शन और सकारात्मक सोच के साथ खेलना ही सबसे महत्वपूर्ण है। उनके प्रोत्साहन से खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
प्रधान पद के प्रत्याशी रितेश चौधरी के मुख्य संयोजन में शहीद शिव गुलाम सिंह युवा समिति द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 15 टीमें प्रतिभाग करेंगी। एक दिवसीय टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से क्षेत्रीय खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। आयोजन को लेकर स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है।
आयोजन समिति की ओर से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 5100 रुपये नकद पुरस्कार तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 2100 रुपये नगद का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खेल मैदान की तैयारी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
प्रतियोगिता के सभी मुकाबले कोर्ट प्रभारी मनोहर लाल गुप्ता की निगरानी में संपन्न कराए जाएंगे। आयोजन समिति का उद्देश्य अमर शहीद शिव गुलाम सिंह की स्मृति को सम्मान देते हुए क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।
इस अवसर पर सर्वेश शर्मा, आरपी, रोपन, अरविंद, विशाल, गोविंद, नितेश, सौरभ, प्रयम, अभिषेक, प्रेम, अजीत गौड़, गुड्डू, सनी, गिरिजेश चौधरी, सुरेश चौधरी, शुभम सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।
- अमर शहीद शिव गुलाम सिंह
- वॉलीबॉल टूर्नामेंट
- पैड़ा चौराहा
- पैड़ा वाले बाबा
- गोविंद दास जी
- रितेश चौधरी
- शहीद शिव गुलाम सिंह युवा समिति
- बस्ती खेल समाचार
संबंधित खबरें


दसिया में जन्मदिन समारोह के बहाने संजय चौधरी ने दिखाया जनसंपर्क का दायरा, जुटे समर्थक और शुभचिंतक
रुधौली विधानसभा सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की बड़ी भागीदारी ने कार्यक्रम को बनाया खास, विधानसभा चुनाव की दावेदारी के बीच राजनीतिक चर्चाओं को भी मिली नई धार



