पैड़ा वाले बाबा का कुशलक्षेम जानने पहुंचे भाजपा नेता तेजा, सुंदर जी महाराज समेत साधु-संतों ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

बस्ती। अस्पताल से डिस्चार्ज होकर आश्रम लौटे पैड़ा वाले बाबा का हालचाल जानने के लिए शुभचिंतकों, अनुयायियों एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार को भाजपा नेता एवं महादेवा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी तेजा ने आश्रम पहुंचकर पैड़ा वाले बाबा से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान प्रसिद्ध कथा वाचक सुंदर जी महाराज सहित कई साधु-संत भी मौजूद रहे। सभी ने पैड़ा वाले बाबा से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य को लेकर अपनी चिंता एवं आत्मीयता व्यक्त की।
भाजपा नेता तेजा ने बाबा के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। वहीं सुंदर जी महाराज एवं उपस्थित साधु-संतों ने भी बाबा के मंगलमय स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
गौरतलब है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पैड़ा वाले बाबा अपने आश्रम वापस लौट आए हैं। उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए लगातार जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं एवं साधु-संतों का पहुंचना जारी है। आश्रम में पहुंचकर लोग बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा, सम्मान और आत्मीयता प्रकट कर रहे हैं।
संबंधित खबरें

छठ महापर्व पर उमा शंकर पटवा ने दीं शुभकामनाएं, बोले- अवसर मिला तो कप्तानगंज को बनाएंगे मॉडल विधानसभा
कहा- क्षेत्र के विकास की गति हुई शून्य, जनता की समस्याओं को समझने और समाधान के लिए लगातार कर रहे जनसंपर्क

दीपावली की खुशियां बांटने वृद्धाश्रम पहुंचीं डॉ. सुनीता सिंह, बुजुर्गों की एक छोटी सी मांग पर यशवर्धन सिंह ने तत्काल पूरी कर दी जरूरत
फल, मिठाई और शॉल बांटकर वृद्धजनों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां, बुजुर्गों ने कहा- समय नहीं कटता, तो यशवर्धन सिंह ने लूडो, शतरंज, कैरम और चश्मों की तत्काल कराई व्यवस्था






