छठ महापर्व पर अमहट घाट में सेवार्थ विद्यार्थी ने पेश की सेवा की मिसाल, श्रद्धालुओं को वितरित की चाय और चना

बस्ती। लोक आस्था, सूर्य उपासना एवं भारतीय संस्कृति के पावन पर्व छठ महापर्व के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम सेवार्थ विद्यार्थी (SFD), बस्ती जिले के कार्यकर्ताओं ने अमहट घाट पर सेवा कार्य किया। इस दौरान घाट पर पहुंचे व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को निःशुल्क चाय एवं चना वितरित कर सेवा और समर्पण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विभाग संयोजक शिखर सिंह राठौर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा को सबसे बड़ा संस्कार माना गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कार्यपद्धति में सेवा केवल किसी कार्यक्रम तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता, आत्मीयता और उत्तरदायित्व का भाव है। छठ महापर्व लोक आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा का अवसर मिलना सभी कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को केवल अपने व्यक्तिगत विकास तक सीमित न रहकर समाज के सुख-दुःख और आवश्यकताओं में सहभागी बनना चाहिए। सेवा का वास्तविक भाव बड़े आयोजनों में नहीं, बल्कि समाज के बीच रहकर छोटी-छोटी आवश्यकताओं को आत्मीयता से पूरा करने में निहित है। सेवार्थ विद्यार्थी इसी सेवाभावी दृष्टिकोण को विद्यार्थियों के जीवन का संस्कार बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर प्रांत SFD संयोजक अमरेन्द्र पाण्डेय, दिव्यांश पाण्डेय, देवेंद्र पाल, महक त्रिपाठी, अंश सिंह एवं मृदुल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- छठ महापर्व
- सेवार्थ विद्यार्थी
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
- ABVP Basti
- अमहट घाट
- बस्ती समाचार
- सेवा कार्य
- चाय वितरण
- चना वितरण
- सामाजिक सेवा
- शिखर सिंह राठौर
- अमरेन्द्र पाण्डेय
- छठ पूजा 2026
- श्रद्धालुओं की सेवा
संबंधित खबरें


छठी मैया की आराधना से हर घर में आए सुख-समृद्धि, डॉ. रोली सिंह ने दीं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं
बस्ती सदर के सर्वांगीण विकास का लिया संकल्प, बोलीं- अवसर मिला तो क्षेत्र की तस्वीर बदलने के लिए करूंगी हरसंभव प्रयास



