भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद पाल को जिला महामंत्री एवं ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने अंगवस्त्र पहनाकर दी बधाई

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर अरविंद पाल को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में मंगलवार शाम भाजपा के जिला महामंत्री एवं साऊंघाट ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने मालवीय रोड स्थित पीएमसी हॉस्पिटल के निकट अरविंद पाल के कैंप कार्यालय पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भाजपा जिला महामंत्री एवं ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने अरविंद पाल को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान उन्होंने संगठनात्मक दायित्वों को लेकर शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल वर्मा भी मौजूद रहे। दोनों ने अरविंद पाल को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों के बीच आत्मीयता और संगठनात्मक संवाद देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने अरविंद पाल के सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संबंधित खबरें


छठ महापर्व पर उमा शंकर पटवा ने दीं शुभकामनाएं, बोले- अवसर मिला तो कप्तानगंज को बनाएंगे मॉडल विधानसभा
कहा- क्षेत्र के विकास की गति हुई शून्य, जनता की समस्याओं को समझने और समाधान के लिए लगातार कर रहे जनसंपर्क

दीपावली की खुशियां बांटने वृद्धाश्रम पहुंचीं डॉ. सुनीता सिंह, बुजुर्गों की एक छोटी सी मांग पर यशवर्धन सिंह ने तत्काल पूरी कर दी जरूरत
फल, मिठाई और शॉल बांटकर वृद्धजनों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां, बुजुर्गों ने कहा- समय नहीं कटता, तो यशवर्धन सिंह ने लूडो, शतरंज, कैरम और चश्मों की तत्काल कराई व्यवस्था

2027 की सियासी बिसात पर बस्ती का बड़ा दांव, पूर्व सांसद अरविंद चौधरी ने थामा भाजपा का दामन, समर्थकों के साथ लखनऊ पहुंचकर बदला राजनीतिक पाला
500 गाड़ियों के काफिले की चर्चा के बीच सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिलाई सदस्यता, स्वतंत्र देव सिंह और दयाशंकर सिंह समेत दिग्गज रहे मौजूद, बस्ती के सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज



