दीपावली पर आदर्श नगर पंचायत गनेशपुर में खुशियों की सौगात, अध्यक्ष सोनमती चौधरी ने कर्मचारियों को भेंट किए उपहार
दयाराम चौधरी बोले- दीपावली का पर्व खुशियां बांटने का संदेश देता है, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही पर्व की सच्ची सार्थकता

बस्ती। दीपावली के पावन पर्व पर आदर्श नगर पंचायत गनेशपुर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनमती चौधरी ने नगर पंचायत के कर्मचारियों को दीपावली की सौगात स्वरूप उपहार भेंट किए। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कर्मचारियों के समर्पण और मेहनत से ही नगर पंचायत में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गति मिल रही है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का पर्व है। यह त्योहार हमें प्रेम, सद्भाव और एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि खुशियों के इस पर्व पर उन लोगों का भी ध्यान रखें, जो आपकी मदद और स्नेह का इंतजार कर रहे हैं। खुशियां बांटने से कम नहीं होतीं, बल्कि कई गुना बढ़ जाती हैं।
वहीं, अधिशासी अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि नगर पंचायत में जनहित और विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर गति प्रदान की जा रही है। उन्होंने सभी को दीपावली पर्व की मंगलकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सभासद रेशमा देवी, निर्मला देवी, अंकित कुमार, ब्रह्माप्रसाद, मो. फरहान, इन्द्रजीत यादव, मो. फारूख, सुमन, गणेश कुमार, शिवनरायन चौधरी, दुर्गेश सोनकर, पूजा, सुनीता देवी, मधु श्रीवास्तव, मो. मुख्तार, दुर्गेश चौबे, प्रकाश निषाद, अरुण सोनकर सहित नगर पंचायत के कर्मचारी, स्थानीय नागरिक तथा भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें

छठ महापर्व पर उमा शंकर पटवा ने दीं शुभकामनाएं, बोले- अवसर मिला तो कप्तानगंज को बनाएंगे मॉडल विधानसभा
कहा- क्षेत्र के विकास की गति हुई शून्य, जनता की समस्याओं को समझने और समाधान के लिए लगातार कर रहे जनसंपर्क

दीपावली की खुशियां बांटने वृद्धाश्रम पहुंचीं डॉ. सुनीता सिंह, बुजुर्गों की एक छोटी सी मांग पर यशवर्धन सिंह ने तत्काल पूरी कर दी जरूरत
फल, मिठाई और शॉल बांटकर वृद्धजनों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां, बुजुर्गों ने कहा- समय नहीं कटता, तो यशवर्धन सिंह ने लूडो, शतरंज, कैरम और चश्मों की तत्काल कराई व्यवस्था






