दीपावली पर इंजीनियर अरविंद पाल ने दी शुभकामनाएं, बस्ती सदर को जाम से मुक्ति और सीवर लाइन निर्माण का लिया संकल्प
भाजपा सरकार में विकास को मिल रही गति, अवसर मिला तो विधानसभा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का होगा स्थायी समाधान

बस्ती। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी इंजीनियर अरविंद पाल ने दीपावली के पावन पर्व पर देश, जनपद एवं विधानसभा क्षेत्र के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दीपोत्सव सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और समृद्धि लेकर आए।
इंजीनियर अरविंद पाल ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने तथा समाज में एकता और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में देश एवं प्रदेश में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास के इसी क्रम में बस्ती जनपद को भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात मिली है।
इंजीनियर अरविंद पाल ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के नेतृत्व में बस्ती जिले को अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन एवं रिंग रोड जैसी महत्वपूर्ण विकास योजनाएं मिली हैं। इन परियोजनाओं से जनपद में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी तथा आर्थिक और आधारभूत विकास को नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में जाम और जल निकासी की समस्या लंबे समय से आम नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। यदि भारतीय जनता पार्टी उन्हें प्रत्याशी बनने का अवसर देती है और जनता का आशीर्वाद प्राप्त होता है, तो वह क्षेत्र की इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास करेंगे। विधानसभा क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा तथा जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए व्यवस्थित सीवर लाइन का निर्माण कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बस्ती सदर का समग्र विकास, बेहतर बुनियादी सुविधाएं और आम जनता को राहत दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। भाजपा सरकार के नेतृत्व में बस्ती जनपद विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। इंजीनियर अरविंद पाल ने दीपावली के अवसर पर सभी नागरिकों के सुखद, सुरक्षित एवं समृद्ध जीवन की मंगलकामना की।
संबंधित खबरें


छठ महापर्व पर उमा शंकर पटवा ने दीं शुभकामनाएं, बोले- अवसर मिला तो कप्तानगंज को बनाएंगे मॉडल विधानसभा
कहा- क्षेत्र के विकास की गति हुई शून्य, जनता की समस्याओं को समझने और समाधान के लिए लगातार कर रहे जनसंपर्क

दीपावली की खुशियां बांटने वृद्धाश्रम पहुंचीं डॉ. सुनीता सिंह, बुजुर्गों की एक छोटी सी मांग पर यशवर्धन सिंह ने तत्काल पूरी कर दी जरूरत
फल, मिठाई और शॉल बांटकर वृद्धजनों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां, बुजुर्गों ने कहा- समय नहीं कटता, तो यशवर्धन सिंह ने लूडो, शतरंज, कैरम और चश्मों की तत्काल कराई व्यवस्था

2027 की सियासी बिसात पर बस्ती का बड़ा दांव, पूर्व सांसद अरविंद चौधरी ने थामा भाजपा का दामन, समर्थकों के साथ लखनऊ पहुंचकर बदला राजनीतिक पाला
500 गाड़ियों के काफिले की चर्चा के बीच सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिलाई सदस्यता, स्वतंत्र देव सिंह और दयाशंकर सिंह समेत दिग्गज रहे मौजूद, बस्ती के सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज



