गांधी और शास्त्री जी के आदर्श राष्ट्रसेवा की प्रेरणा, इंजीनियर अरविंद पाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान प्रतिमा स्थलों एवं परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया। स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प व्यक्त किया गया। उपस्थित लोगों ने भी राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता पर बल दिया।
महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को अपना प्रमुख हथियार बनाकर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की। उनके विचारों ने न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व को शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया। गांधी जी का जीवन सादगी, सत्यनिष्ठा, सामाजिक समानता और स्वच्छता के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उनके आदर्श आज भी समाज को आपसी भाईचारे, सहिष्णुता और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
संबंधित खबरें


हर्रैया में खरीफ फसलों की सुरक्षा को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, 55 किसानों व कृषि कर्मियों ने लिया हिस्सा
एनपीएसएस ऐप, जैव कीटनाशक और एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन की दी गई जानकारी, किसानों को वितरित किए गए जैव नियंत्रण कारक



