गांधी-शास्त्री जयंती पर नगर पालिका बस्ती में ध्वजारोहण, स्वच्छता का संदेश देने वाले मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

बस्ती। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद बस्ती कार्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा वर्मा एवं अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में योगदान देने वाले विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और जागरूक नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती के निर्देशानुसार नगर पालिका प्रशासन की ओर से ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें विद्यार्थियों और वार्डों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले जागरूक नागरिकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
स्वच्छता के प्रति जागरूक विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की कु. नम्रता निगम एवं कु. रिया को सम्मानित किया गया। टॉपर्स स्कूल से कु. अर्पिता सोनी, कु. चंचल श्रीवास्तव, कु. अनन्या सोनी एवं कु. साक्षी प्रजापति को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
इसी क्रम में श्री कृष्ण पाण्डेय गर्ल्स इंटर कॉलेज की कु. अर्पिता जायसवाल, कु. सौम्या तिवारी, कु. प्रज्ञा यादव, कु. शिवानी, कु. अंजली, कु. रोली गुप्ता, कुमार अंश राव एवं कुमार हिमांशु को सम्मानित किया गया। वहीं, श्री कृष्ण पाण्डेय इंटर कॉलेज के कुमार राजन गुप्ता एवं कुमार रुद्रांश को भी प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
स्वच्छता के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करना उद्देश्य: नेहा वर्मा
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा वर्मा ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को स्वच्छता अभियान से जोड़ना तथा उनमें पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना है। उन्होंने कहा कि सारथी क्लब और नगर पालिका की संयुक्त पहल से युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होगा और स्वच्छ बस्ती के निर्माण को गति मिलेगी।
उन्होंने स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए नागरिकों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
जनप्रतिनिधियों एवं पालिका कर्मियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में भाजपा नेता अंकुर वर्मा, समस्त सभासदगण, अवर अभियंता सिविल अर्पित निगम, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अवधेश चंद्र यादव, लिपिक गणेश सिंह, अभिषेक सिंह, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक प्रताप सिंह, अवनी त्रिपाठी सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को स्मरण करते हुए स्वच्छता, नागरिक जिम्मेदारी और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
संबंधित खबरें

यूजीसी रेगुलेशन 2026 और एससी-एसटी एक्ट में सुधार की मांग को लेकर सत्याग्रह का 40वां दिन, कायस्थ पार्टी ने दिया समर्थन
गांधी जयंती पर धरनास्थल पहुंचे कायस्थ पार्टी के पदाधिकारी, आंदोलन में दिखा नारी शक्ति का प्रभाव, दीनदयाल तिवारी ने की सहयोग और समर्थन की अपील




