मंडलीय सरस मेले में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों का संयुक्त विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण
महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों की सराहना, बाजार उपलब्ध कराने पर दिया जोर

बस्ती। राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित मंडलीय सरस मेले का मंगलवार को संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेले में विभिन्न जनपदों से आए स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त विकास आयुक्त ने स्टालों पर प्रदर्शित हस्तनिर्मित वस्तुओं, स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक शिल्प एवं घरेलू उपयोग की सामग्री को देखा। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से उत्पादों की निर्माण प्रक्रिया, गुणवत्ता, लागत, बिक्री और बाजार में उपलब्धता के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मंडलीय सरस मेला ग्रामीण महिलाओं को अपने हुनर और उत्पादों को प्रदर्शित करने के साथ ही उनके विपणन का बेहतर मंच प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस तरह के आयोजनों से महिलाओं को अपने उत्पादों की पहचान स्थापित करने, बाजार से जुड़ने और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने में मदद मिलती है।
संयुक्त विकास आयुक्त ने मेले में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हुनर को प्रोत्साहित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें

छठ महापर्व पर उमा शंकर पटवा ने दीं शुभकामनाएं, बोले- अवसर मिला तो कप्तानगंज को बनाएंगे मॉडल विधानसभा
कहा- क्षेत्र के विकास की गति हुई शून्य, जनता की समस्याओं को समझने और समाधान के लिए लगातार कर रहे जनसंपर्क

दीपावली की खुशियां बांटने वृद्धाश्रम पहुंचीं डॉ. सुनीता सिंह, बुजुर्गों की एक छोटी सी मांग पर यशवर्धन सिंह ने तत्काल पूरी कर दी जरूरत
फल, मिठाई और शॉल बांटकर वृद्धजनों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां, बुजुर्गों ने कहा- समय नहीं कटता, तो यशवर्धन सिंह ने लूडो, शतरंज, कैरम और चश्मों की तत्काल कराई व्यवस्था

2027 की सियासी बिसात पर बस्ती का बड़ा दांव, पूर्व सांसद अरविंद चौधरी ने थामा भाजपा का दामन, समर्थकों के साथ लखनऊ पहुंचकर बदला राजनीतिक पाला
500 गाड़ियों के काफिले की चर्चा के बीच सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिलाई सदस्यता, स्वतंत्र देव सिंह और दयाशंकर सिंह समेत दिग्गज रहे मौजूद, बस्ती के सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज





