निराश्रित बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान, अरविंद पाल ने दीपावली के अवसर बांटी मिठाई और पटाखे
बेलवाडाड़ी मोहल्ले में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों के बीच पहुंचे भाजपा नेता, बोले- दूसरों की खुशियों में शामिल होना ही सच्ची मानवता

बस्ती। दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला भरने का भी संदेश देता है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद पाल ने बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के बेलवाडाड़ी मोहल्ले में निराश्रित बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर अरविंद पाल अविनाश श्रीवास्तव के मकान पर पहुंचे, जहां छोटे-छोटे निराश्रित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बच्चों के बीच दीपावली के अवसर पर मिठाई और पटाखों की व्यवस्था की, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। बच्चों के साथ खुशियां साझा कर उन्होंने त्योहार की वास्तविक भावना को जीवंत किया।
इस दौरान अरविंद पाल ने कहा कि दीपावली का असली आनंद तभी है, जब समाज का हर व्यक्ति खुशियों में शामिल हो। जरूरतमंद और निराश्रित बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही सबसे बड़ी मानवता है। समाज के सक्षम लोगों को भी आगे आकर ऐसे बच्चों की खुशियों और उनके भविष्य को संवारने में योगदान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि त्योहारों की सार्थकता तभी है, जब खुशियां केवल अपने परिवार तक सीमित न रहें, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक भी पहुंचें।
अरविंद पाल की इस पहल से बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। दीपावली के अवसर पर उनके बीच पहुंचकर खुशियां बांटने की इस पहल की सराहना की जा रही है।
संबंधित खबरें


छठ महापर्व पर उमा शंकर पटवा ने दीं शुभकामनाएं, बोले- अवसर मिला तो कप्तानगंज को बनाएंगे मॉडल विधानसभा
कहा- क्षेत्र के विकास की गति हुई शून्य, जनता की समस्याओं को समझने और समाधान के लिए लगातार कर रहे जनसंपर्क

दीपावली की खुशियां बांटने वृद्धाश्रम पहुंचीं डॉ. सुनीता सिंह, बुजुर्गों की एक छोटी सी मांग पर यशवर्धन सिंह ने तत्काल पूरी कर दी जरूरत
फल, मिठाई और शॉल बांटकर वृद्धजनों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां, बुजुर्गों ने कहा- समय नहीं कटता, तो यशवर्धन सिंह ने लूडो, शतरंज, कैरम और चश्मों की तत्काल कराई व्यवस्था

2027 की सियासी बिसात पर बस्ती का बड़ा दांव, पूर्व सांसद अरविंद चौधरी ने थामा भाजपा का दामन, समर्थकों के साथ लखनऊ पहुंचकर बदला राजनीतिक पाला
500 गाड़ियों के काफिले की चर्चा के बीच सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिलाई सदस्यता, स्वतंत्र देव सिंह और दयाशंकर सिंह समेत दिग्गज रहे मौजूद, बस्ती के सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज



