पैड़ा वाले बाबा का हाल जानने पहुंचे अयोध्या हनुमानगढ़ी के संत प्रबलदास जी, मनमोहन श्रीवास्तव ने जाना कुशलक्षेम

बस्ती। पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास द्वारा कल जहरीला पदार्थ सेवन किए जाने के बाद तबीयत गंभीर होने और जिला अस्पताल से रेफर कर मेडिकल कॉलेज बस्ती में भर्ती कराए जाने की जानकारी मिलते ही उनके संत सहयोगियों, शुभचिंतकों और समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
इसी क्रम में अयोध्या हनुमानगढ़ी के संत एवं राष्ट्रीय गौ संरक्षण दल के अयोध्या जिला सांसद संत प्रबलदास बस्ती पहुंचे और मेडिकल कॉलेज में भर्ती पैड़ा वाले बाबा का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने बाबा के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
संत प्रबलदास ने हनुमान जी के श्रीचरणों में पैड़ा वाले बाबा के जल्द स्वस्थ होने की मंगलकामना की। इस दौरान भाजपा नेता मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’ ने भी बाबा का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
बाबा की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आने के बाद संत समाज, उनके सहयोगियों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है तथा लगातार लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।
संबंधित खबरें

छठ महापर्व पर उमा शंकर पटवा ने दीं शुभकामनाएं, बोले- अवसर मिला तो कप्तानगंज को बनाएंगे मॉडल विधानसभा
कहा- क्षेत्र के विकास की गति हुई शून्य, जनता की समस्याओं को समझने और समाधान के लिए लगातार कर रहे जनसंपर्क

दीपावली की खुशियां बांटने वृद्धाश्रम पहुंचीं डॉ. सुनीता सिंह, बुजुर्गों की एक छोटी सी मांग पर यशवर्धन सिंह ने तत्काल पूरी कर दी जरूरत
फल, मिठाई और शॉल बांटकर वृद्धजनों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां, बुजुर्गों ने कहा- समय नहीं कटता, तो यशवर्धन सिंह ने लूडो, शतरंज, कैरम और चश्मों की तत्काल कराई व्यवस्था






