रुधौली के पड़रिया दत्तू में स्थापित हुई बस्ती की सबसे बड़ी सरदार पटेल प्रतिमा, संजय चौधरी और अखिलेश चौधरी विक्की ने किया अनावरण समारोह में प्रतिभाग

बस्ती। विधानसभा क्षेत्र रुधौली अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़रिया दत्तू के खेल मैदान में लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर भव्य प्रतिमा अनावरण एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी एवं युवा भाजपा नेता अखिलेश चौधरी विक्की ने समारोह में सम्मिलित होकर सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
आयोजन की विशेष बात यह रही कि यहां बस्ती जनपद की सबसे बड़ी सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा के अनावरण के साथ ही क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर संजय चौधरी एवं अखिलेश चौधरी विक्की ने सरदार पटेल के अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति अतुलनीय समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा। रियासतों के एकीकरण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगी।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के विचार और आदर्श आज भी देश की युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने तथा सामाजिक एकता को मजबूत बनाने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के आयोजक शिवेन्द्र चौधरी (प्रधान, मुड़बरा), संरक्षक रामनयन पटेल (राष्ट्रीय महासचिव, अपना दल एस), संयोजक संजय चौधरी (पोखर भिटवा) एवं समस्त आयोजन समिति के सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए अतिथियों ने इस भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
समारोह के माध्यम से क्षेत्रवासियों को सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया गया।
संबंधित खबरें

दसिया में जन्मदिन समारोह के बहाने संजय चौधरी ने दिखाया जनसंपर्क का दायरा, जुटे समर्थक और शुभचिंतक
रुधौली विधानसभा सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की बड़ी भागीदारी ने कार्यक्रम को बनाया खास, विधानसभा चुनाव की दावेदारी के बीच राजनीतिक चर्चाओं को भी मिली नई धार

छठ महापर्व पर उमा शंकर पटवा ने दीं शुभकामनाएं, बोले- अवसर मिला तो कप्तानगंज को बनाएंगे मॉडल विधानसभा
कहा- क्षेत्र के विकास की गति हुई शून्य, जनता की समस्याओं को समझने और समाधान के लिए लगातार कर रहे जनसंपर्क





