संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान को लेकर नगर पालिका की बैठक, सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर

बस्ती, 30 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में नगर पालिका परिषद बस्ती में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर अध्यक्ष श्रीमती नेहा वर्मा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण संवेदीकरण एवं समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में 1 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 12 से 31 अक्टूबर तक संचालित होने वाले दस्तक अभियान को प्रभावी बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नगर के सभी वार्डों में नियमित फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव और नालियों की तलीझाड़ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में सभासद एवं सभासद प्रतिनिधि जगदीप श्रीवास्तव, जीवन चौधरी, प्रमोद गुप्ता, गौतम यादव, राजन ठाकुर, राम सनेही यादव, मोहम्मद अमीर, मो. अयूब, कृष्ण कुमार, कृष्ण कुमार पाण्डेय, सफाई निरीक्षक अवधेश चंद्र यादव सहित सफाई नायक, सुपरवाइजर एवं नगर पालिका के संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें


भाजपा सरकार में महिला सुरक्षा और विकास को मिली गति, पार्टी ने अवसर दिया तो बस्ती सदर की तस्वीर बदलने का करूँगी प्रयास सुषमा चौधरी
बस्ती सदर से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में सुषमा चौधरी, जनसंपर्क तेज



