बनकटी ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान, हिंदुत्व और जनसेवा के लिए गांव-गांव काम करने का आह्वान

बस्ती। हिंदू युवा वाहिनी जनपद बस्ती इकाई की ओर से बनकटी ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री संगठन विनय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विनय सिंह ने कहा कि परमपूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के संरक्षण एवं प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक डुमरियागंज, के नेतृत्व में संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वे सनातन धर्म, हिंदुत्व, गौ रक्षा तथा मठ-मंदिरों की सुरक्षा के लिए ईमानदारी से कार्य करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर संगठन के उद्देश्यों के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
जिला महामंत्री कन्हैयालाल ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी धर्मेंद्र कुमार की मौजूदगी में बनकटी ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को केसरिया अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में अशोक मिश्रा, दिलीप चौधरी, रामानंद सिंह, ओंकार शुक्ला, जितेंद्र राय, रामायण चौधरी, रमन दुबे, बच्चू लाल, पप्पू लाल अग्रहरि, श्रीराम यादव, ध्रुव चंद चौधरी, विष्णु सिंह, धर्मेंद्र कुमार अग्रहरी, हरिश्चंद्र, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, बदलू, सोमनाथ अग्रहरि, दीनानाथ अग्रहरि, लवकुश चौहान, शैलेंद्र अग्रहरि, राजन चौधरी, सोनू गौतम, राकेश चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
संबंधित खबरें

यूपीआई ट्रांजैक्शन शुल्क के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन
जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन, शुल्क वापस लेने की मांग

घघौवा से बस्ती तक गूंजा स्वागत का उत्साह, 51 स्थानों पर डॉ. रोली सिंह का भव्य अभिनंदन
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार बस्ती पहुंचीं डॉ. रोली सिंह, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पुष्पवर्षा व माल्यार्पण कर किया स्वागत


बस्ती में गूंजा स्वागत का उत्साह, डॉ. रोली सिंह का हुआ भव्य अभिनंदन
अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर अरविंद पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत, सफल कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

