मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को हिंदू युवा वाहिनी ने दी श्रद्धांजलि, शोक सभा आयोजित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता स्वर्गीय सावित्री देवी के निधन पर हिंदू युवा वाहिनी बस्ती की जिला इकाई ने न्याय मार्ग स्थित कार्यालय पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता स्वर्गीय सावित्री देवी के निधन पर सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी की जिला इकाई ने शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। न्याय मार्ग स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित शोक सभा का नेतृत्व जिला महामंत्री विनय सिंह ने किया।
शोक सभा के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय सावित्री देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर जिला महामंत्री विनय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन अत्यंत दुखद है। उनका जीवन त्याग, सादगी और संस्कारों का प्रतीक रहा। उनके व्यक्तित्व एवं जीवन मूल्यों से आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी।
उन्होंने कहा कि मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल धरोहर है। सावित्री देवी का निधन परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है।
शोक सभा में विनय सिंह, कन्हैयालाल, विजय द्विवेदी, अवधेश मिश्रा, रवि शुक्ला, प्रमोद पांडेय, अमित सिंह, दुर्गेश पांडेय, धर्मेंद्र सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें

छठ महापर्व पर उमा शंकर पटवा ने दीं शुभकामनाएं, बोले- अवसर मिला तो कप्तानगंज को बनाएंगे मॉडल विधानसभा
कहा- क्षेत्र के विकास की गति हुई शून्य, जनता की समस्याओं को समझने और समाधान के लिए लगातार कर रहे जनसंपर्क


चार दिनों की तपस्या, 36 घंटे का निर्जला व्रत और आस्था का महासंगम... कल से शुरू होगा छठ महापर्व
अमहट घाट और निर्मली कुंड पर उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, हजारों श्रद्धालु करेंगे सूर्योपासना, घाटों के सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई और सुरक्षा की तैयारियां जारी






