बस्ती में गूंजा स्वागत का उत्साह, डॉ. रोली सिंह का हुआ भव्य अभिनंदन
अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर अरविंद पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत, सफल कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश मंत्री आदरणीय श्रीमती डॉ. रोली सिंह के अपने गृह जनपद बस्ती में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जनपद में उनके आगमन पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसी क्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर अरविंद पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने डॉ. रोली सिंह का भव्य एवं दिव्य स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से डॉ. रोली सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा के प्रति कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. रोली सिंह को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से महिला कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।
अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर अरविंद पाल ने डॉ. रोली सिंह को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और कर्मठता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. रोली सिंह अपने दायित्व का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. रोली सिंह के सफल कार्यकाल, उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारी में निरंतर सफलता की कामना की। स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, महिला शक्ति की भागीदारी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
डॉ. रोली सिंह ने स्वागत एवं अभिनंदन के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं के स्नेह और सम्मान को अपनी प्रेरणा बताते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, उमंग और संगठनात्मक एकजुटता का वातावरण बना रहा।
संबंधित खबरें

घघौवा से बस्ती तक गूंजा स्वागत का उत्साह, 51 स्थानों पर डॉ. रोली सिंह का भव्य अभिनंदन
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार बस्ती पहुंचीं डॉ. रोली सिंह, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पुष्पवर्षा व माल्यार्पण कर किया स्वागत




