दो गुमशुदा नाबालिग बच्चियां सकुशल बरामद, मुण्डेरवा पुलिस की तत्परता से परिजनों में लौटी खुशी

बस्ती। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत मुण्डेरवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गुमशुदा हुई दो नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चियों की बरामदगी से उनके परिजनों में खुशी का माहौल है।
पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर को एक नाबालिग बच्ची घर से साइकिल लेकर चौराहे पर सामान लेने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की।
विवेचना उपनिरीक्षक अशोक कुमार यादव द्वारा की जा रही थी। पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी, संभावित स्थानों पर तलाश और दबिश की कार्रवाई जारी रखी। इसी क्रम में 8 अक्टूबर को मुण्डेरवा के पास से दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया गया।
बरामद बच्चियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया गया। पूरी कार्रवाई थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बरामदगी टीम में शामिल पुलिसकर्मी
उपनिरीक्षक अशोक कुमार यादव
हेड कांस्टेबल कृष्णानंद यादव
महिला कांस्टेबल नीतू यादव
महिला कांस्टेबल सौम्या पाल
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन में हुई इस त्वरित कार्रवाई से दोनों नाबालिग बच्चियों की सकुशल बरामदगी संभव हुई। पुलिस की तत्परता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
संबंधित खबरें


मल्टी लेवल पार्किंग और फुटपाथ व्यापारियों के लिए अस्थाई व्यापार व्यवस्था को मंजूरी
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना को मोमेंटो देकर जताया आभार



