गौ-सम्मान आह्वान अभियान की बैठक में पैड़ा धाम के पूज्य गोविंद दास जी महाराज होंगे मुख्य अतिथि
19 अक्टूबर को गोरखपुर के हरपुर बाजार में होगा आयोजन, बस्ती से गौ-रक्षक रमन पंडित जी भी होंगे शामिल

बैठक में बस्ती स्थित पैड़ा धाम के पूज्य गोविंद दास जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके सानिध्य में गौ-सम्मान और गौ-रक्षा के उद्देश्य को लेकर लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया जाएगा। वहीं, बस्ती के गौ-रक्षक रमन पंडित जी भी बैठक में शामिल होकर अभियान में अपनी सहभागिता करेंगे।
इसके अतिरिक्त अयोध्या के सूर्यकुंड से पूज्य प्रमोद पांडेय जी महाराज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वृंदावन से संभाग प्रभारी स्नेहा दीदी एवं राजस्थान पुकार से आनंद गोपाल सरस्वती जी महाराज की उपस्थिति भी प्रस्तावित है।
आयोजकों के अनुसार, बैठक का प्रमुख उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने, गौ-रक्षा के प्रति जन-जागरण बढ़ाने तथा गौ-सेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए समाज को एकजुट करना है।
अभियान के कार्यकर्ताओं ने बस्ती सहित आसपास के क्षेत्रों के सनातन धर्मावलंबियों, ग्राम प्रधानों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में पहुंचने की अपील की है।





