घघौवा से बस्ती तक गूंजा स्वागत का उत्साह, 51 स्थानों पर डॉ. रोली सिंह का भव्य अभिनंदन
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार बस्ती पहुंचीं डॉ. रोली सिंह, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पुष्पवर्षा व माल्यार्पण कर किया स्वागत

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री बनाए जाने के बाद डॉ. रोली सिंह के बस्ती आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। घघौवा सीमा प्रवेश से लेकर बस्ती शहर तक कुल 51 स्थानों पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं, युवा साथियों और सम्मानित जनों ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।
घघौवा सीमा पर जैसे ही डॉ. रोली सिंह का काफिला पहुंचा, बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और माल्यार्पण के बीच स्वागत स्थल पर उत्सवी माहौल दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
घघौवा से बस्ती शहर तक बनाए गए विभिन्न स्वागत स्थलों पर महिला कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में युवा साथी भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने डॉ. रोली सिंह के प्रति अपना स्नेह और विश्वास व्यक्त किया। भाजपा की ओर से हाल ही में घोषित प्रदेश महिला मोर्चा की टीम में डॉ. रोली सिंह को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यकर्ताओं का स्नेह ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत : डॉ. रोली सिंह
स्वागत से अभिभूत डॉ. रोली सिंह ने कार्यकर्ताओं, युवा साथियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह, सम्मान और विश्वास ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी।
उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिया गया दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। महिला मोर्चा के माध्यम से संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक महिलाओं और युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
डॉ. रोली सिंह ने कहा कि बस्ती के कार्यकर्ताओं ने जिस आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया, वह उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का भी नई जिम्मेदारी देने के लिए आभार जताया।
विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर डॉ. रोली सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने बस्ती की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत का दावा भी किया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. रोली सिंह को फूल-मालाओं से लाद दिया। महिलाओं, युवाओं और पार्टी पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया। घघौवा सीमा से शुरू हुआ स्वागत सिलसिला बस्ती शहर तक जारी रहा। 51 स्थानों पर हुए स्वागत कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने भाजपा महिला मोर्चा के संगठनात्मक उत्साह को प्रदर्शित किया।
संबंधित खबरें


बस्ती में गूंजा स्वागत का उत्साह, डॉ. रोली सिंह का हुआ भव्य अभिनंदन
अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर अरविंद पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत, सफल कार्यकाल की दी शुभकामनाएं



