घायल महिला के लिए फरिश्ता बने अखिलेश चौधरी ‘विक्की’, निजी वाहन से पहुंचाया जिला अस्पताल

बस्ती। रुधौली विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान ग्राम सरैया में सड़क दुर्घटना में एक महिला के घायल होने की सूचना मिलते ही भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं युवा नेता अखिलेश चौधरी ‘विक्की’ तत्काल मौके पर पहुंचे। घायल महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्होंने बिना समय गंवाए मानवता का परिचय देते हुए अपने निजी वाहन से महिला को जिला अस्पताल, बस्ती पहुंचाया।
जिला अस्पताल में घायल महिला को उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया। समय पर मिली चिकित्सकीय सहायता से महिला को उपचार उपलब्ध हो सका। अखिलेश चौधरी ‘विक्की’ की इस तत्परता और संवेदनशील पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
इस अवसर पर अखिलेश चौधरी ‘विक्की’ ने कहा, “मुसीबत में किसी की मदद करना ही सबसे बड़ा मानव धर्म है। जब किसी की जान और स्वास्थ्य का सवाल हो, तो बिना समय गंवाए मदद के लिए आगे आना चाहिए।”
घटना के बाद क्षेत्र में अखिलेश चौधरी ‘विक्की’ के इस मानवीय प्रयास की चर्चा रही। स्थानीय लोगों ने कहा कि जरूरत के समय तत्काल मदद के लिए आगे आना समाज के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का परिचायक है।
संबंधित खबरें

मल्टी लेवल पार्किंग और फुटपाथ व्यापारियों के लिए अस्थाई व्यापार व्यवस्था को मंजूरी
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना को मोमेंटो देकर जताया आभार




