मल्टी लेवल पार्किंग और फुटपाथ व्यापारियों के लिए अस्थाई व्यापार व्यवस्था को मंजूरी
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना को मोमेंटो देकर जताया आभार

बस्ती। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना को मोमेंटो देकर जताया आभार जिले में व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर महत्वपूर्ण पहल हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मल्टी लेवल पार्किंग तथा फुटपाथ व्यापारियों के लिए अस्थाई व्यापार व्यवस्था को स्वीकृति दिए जाने पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना को मोमेंटो देकर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष बस्ती मंडल हरिमूर्ति सिंह मनोज ने कहा कि जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के प्रयासों से व्यापारियों की महत्वपूर्ण मांगों को शासन स्तर पर सकारात्मक परिणाम मिला है। मल्टी लेवल पार्किंग से शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी, जबकि फुटपाथ व्यापारियों को अस्थाई व्यापार की व्यवस्था मिलने से उन्हें व्यवस्थित तरीके से रोजगार करने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए व्यापार मंडल लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति दिए जाने से व्यापारियों में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष परमात्मा प्रसाद मद्धेशिया, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला महामंत्री आलोक पांडे, जिला संगठन महामंत्री भरत राम अग्रहरी ‘बबलू’, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष राजेश सिंह, मंडल संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह, नगर संगठन महामंत्री प्रदीप सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव तथा युवा जिला महामंत्री सत्य प्रकाश दुबे सहित अन्य पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना को मोमेंटो भेंट कर स्वागत-अभिनंदन किया तथा धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय से बस्ती के व्यापारिक क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
संबंधित खबरें



यूपीआई ट्रांजैक्शन शुल्क के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन
जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन, शुल्क वापस लेने की मांग


