यूपीआई ट्रांजैक्शन शुल्क के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन
जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन, शुल्क वापस लेने की मांग

बस्ती। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश की बस्ती इकाई के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने यूपीआई ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित शुल्क लगाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने शुल्क के विरोध में पुतला दहन कर आक्रोश जताया तथा जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर शुल्क वापस लेने की मांग की।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष हरिमूर्ति सिंह ‘मनोज’ ने कहा कि 15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.04 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने की बात व्यापारियों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यापारी पहले से विभिन्न करों एवं शुल्कों का भार वहन कर रहे हैं। डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क से व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि यूपीआई व्यापार और आम जनजीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। अतिरिक्त शुल्क से व्यापार प्रभावित होने के साथ इसका असर उपभोक्ताओं पर भी पड़ सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री से शुल्क वापस लेने की मांग की।
प्रदेश उपाध्यक्ष परमात्मा प्रसाद मद्धेशिया ने प्रदर्शन में शामिल पदाधिकारियों एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। वहीं जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ‘वन नेशन, वन टैक्स’ की बात करते हैं, तो जिला पंचायत द्वारा व्यापारियों से सीपी टैक्स क्यों वसूला जा रहा है।
प्रदर्शन एवं ज्ञापन के दौरान आलोक दुबे, भरत राम अग्रहरी ‘बबलू’, महेंद्र गुप्ता, महेंद्र प्रताप, धीरेंद्र चौधरी, डॉ. प्रदीप सिंह, कुलदीप श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश दुबे, संजय सिंह, वंदना वर्मा, गीता देवी, राजेश्वरी शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में राकेश कुमार सिंह ने कहा कि व्यापारी हितों की रक्षा के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा।
संबंधित खबरें


घघौवा से बस्ती तक गूंजा स्वागत का उत्साह, 51 स्थानों पर डॉ. रोली सिंह का भव्य अभिनंदन
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार बस्ती पहुंचीं डॉ. रोली सिंह, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पुष्पवर्षा व माल्यार्पण कर किया स्वागत


बस्ती में गूंजा स्वागत का उत्साह, डॉ. रोली सिंह का हुआ भव्य अभिनंदन
अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर अरविंद पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत, सफल कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

