जीवन जीने की कला सिखाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण-खण्ड शिक्षा अधिकारी

बस्ती। जीवन जीने की कला सिखाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण, सीमित संसाधनों में भी कैसे जीवन को आसान बनाया जा सकता है, हमें सिखाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण, यह विचार
खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद त्रिपाठी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय बक्सर विकास क्षेत्र बस्ती सदर में चल रहे स्काउट गाइड शिविर में प्रतिभागियों द्वारा बनाये गए टेण्ट, गैजेट्स, रंगोली आदि का निरीक्षण करते हुए व्यक्त किया, जिला सचिव लीडर ट्रेनर कुलदीप सिंह द्वारा तीन दिवसीय प्रवेश, प्रथम सोपान स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया, इससे पूर्व ट्रेंनिग काउन्सलर स्काउट सत्यम पांडेय, ट्रेंनिग काउन्सलर गाइड जया पांडेय ने टेण्ट पिचिंग, कैम्प के औजार आदि के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर लीड़र ट्रेनर कुलदीप सिंह, एआरपी प्रदीप गुप्ता, प्रधानाध्यापक मोहम्मद याकूब सिद्दीकी, विद्यालय के स्काउट मास्टर राजीव शरण चौधरी आदि का योगदान रहा।
संबंधित खबरें

भाजपा सरकार में महिला सुरक्षा और विकास को मिली गति, पार्टी ने अवसर दिया तो बस्ती सदर की तस्वीर बदलने का करूँगी प्रयास सुषमा चौधरी
बस्ती सदर से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में सुषमा चौधरी, जनसंपर्क तेज


